Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सुलतानपुर में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 सुलतानपुर में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

सुलतानपुर(हि.स.)। थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसटीएफ टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित शस्त्र और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसटीएफ टीम लखनऊ ने पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गम्हरिया रोड के पास मंगलवार को बहादुरपुर से किराए की एक मकान से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसमें ऐनुल उर्फ रईस अंसारी, पवनीश उर्फ पवनेश कुमार पांडेय उर्फ इंस्पेक्टर, स्वालहीन अंसारी उर्फ बबलू और गयासुद्दीन को मोहल्ला नवाबगंज नई बस्ती बहादुरपुर रोड गभड़िया से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित प्रतापगढ़ निवासी ऐनुल उर्फ रईस अंसारी, पवनीश उर्फ पवनेश कुमार पांडेय निवासी प्रयागराज, स्वालहीन अंसारी उर्फ बबलू (प्रतापगढ़), गयासुद्दीन पुत्र इरफान (प्रतापगढ़) के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से नौ .315 बोर, 2-03 जिंदा कारतूस .315 बोर, तमन्चा, अर्द्ध निर्मित 46 तमन्चे 315 बोर और अन्य समान किए हैं।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular