Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : पैसों के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या

सुलतानपुर : पैसों के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत निवासी ग्राम आछरपुर मजरे ऐंजर में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने रविवार को बताया कि थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत निवासी ग्राम आछरपुर मजरे ऐंजर में बद्री प्रसाद मिश्र (45) अपने तीन साथियों मुन्नू, संदीप और सम्प्रीत के साथ बैठकर शराब पी रहा था। बद्री प्रसाद का अपने साथियों से पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी के चलते उसके तीनों साथियों ने मिलकर आला कुंद से मारपीट कर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर अन्य कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को शराब की पाउच व गिलासें बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular