सुलतानपुर (हि.स.)। चांदा पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से पच्चीस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि थाना चांदा पुलिस एवं एटीएफ पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर लम्भुआ के मामपुर बाजार में शराब के ठेके के पास से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह पुत्र स्व.गायित्री प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित रजवाड़े रामपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर का निवासी है और उस पर पच्चीस हजार का इनामदर्ज है। आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
Submitted By: Edited By: Sanjay Singh Fartyal
सुलतानपुर : पच्चीस हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
RELATED ARTICLES
