सुलतानपुर (हि.स.)। स्पेशल टास्क फोर्स और स्वॉट टीम ने मिलकर आठ महीने पहले एक फ्रेंचाइजी से साढ़े तीन लाख की लूट के आरोपित एवं पचास हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई 2020 में एक फ्रेंचाइजी से साढ़े तीन लाख की लूट का आरोपित एवं पचास हजार के इनामी को कादीपुर रोड टेडुई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के वजूपुर गांव निवासी गोलू उर्फ अफरोज का निवासी है। ऊपर आईजी की तरफ से पचास हजार का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपित नए युवकों को बहलाकर अपराध की नर्सरी तैयार करता था। इसके साथ ही लूट की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। कई गंभीर धाराओं में लगभग चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास से आधार कार्ड एवं पांच सौ रुपए नकद बरामद किया गया है।
