Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : दीवार में दबकर बालक की मौत

सुलतानपुर : दीवार में दबकर बालक की मौत

सुलतानपुर ( हि.स.)। कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शादीपुर में कच्ची दीवार में दबकर एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शादीपुर गांव निवासी रामशरण प्रजापति की दीवार भरभरा कर गिर गई। उनका 7 वर्षीय पुत्र अहम प्रजापति उसमें दब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची तहसीलदार विदुषी सिंह व थानाध्यक्ष रविकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular