Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : तीस लाख रुपये फिरौती मांगने वाले दो आरोपित मुठभेड़ में...

सुलतानपुर : तीस लाख रुपये फिरौती मांगने वाले दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुलतानपुर (हि.स)। कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान के तहत तीस लाख की फिरौती मांगने, न देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट का मोबाइल, तमंचा एवं नकदी भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन मिश्र ने सोमवार को बताया कि तीस लाख की फिरौती की घटना सामने आयी थी। जिसका खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सोमवार को नगर के करौंदिया ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास से मुठभेड़ में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी मोबाइल बरामद किया। पूंछतांछ  में पकड़े गये आरोपित मो. राशिद पुत्र मो. याद खान, एवं मो इकरार पुत्र अखलाख निवासीगण हरखपुर, थाना- कुड़वार, जनपद-सुलतानपुर वर्तमान पता करौंदिया रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के बगल बताया।
आरोपित मो. रसीद ने बताया कि 31 मई को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से सीता कुंड रोड पर सीताकुंड निवासी आशीष तिवारी पुत्र गंगोत्री प्रसाद तिवारी, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जिसको अकेले पाकर हमने मोबाइल लूट ली और फिर उसी दिन हमने शाम लगभग 7:30 बजे लूटी मोबाइल से अब्दुल हसीब अंसारी कोतवाली नगर के करौंदिया निवासी अब्दुल हसीब अंसारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (विकास भवन) प्रखण्ड अमेठी में वारिष्ठ सहायक/उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत है। 31 मई को फोन कर 30 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई और धमकी दिया कि किसी भी तरह की होशियारी करने पर तुम्हें और तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular