सुलतानपुर(हि.स.)। जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालीस वाहनों का पुलिस ने ई-चालान किया है। साथ ही कई चार पहिया वाहनों की काली फिल्में भी उतरवाई गयी हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया कि यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन हो। इसके संबंध में सभी थानों को साफ कह दिया गया है कि इसका कड़ाई से पालन हो। यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर बुधवार को यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहन को रोककर फिल्म उतरवाई गयी।
यातायात नियमों प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना है। दो पहिया वाहन चलाये समय हेलमेट पहनना है। यातायात नियमों का पालन करने जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के सम्बन्ध में बताया गया। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 40 वाहनों का ई-चालान किया गया।
