Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : घायलावस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आंशका

सुलतानपुर : घायलावस्था में मिली युवक की लाश, हत्या की आंशका

सुलतानपुर (हि. स.)। गोसाईगंज थाने के माधवपुर छतौना गांव के पास एक युवक का शव मिला है। युवक के हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव में बुधवार की सुबह गांव के ही निवासी कल्लू विश्वकर्मा (45) पुत्र चिंतामणि विश्वकर्मा का शव मिला है। परिजनों के अनुसार किसी ने हत्याकर शव को फेंक दिया है। शव मिलने से गांव में दहशत का मौहाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular