सुलतानपुर (हि.स.)। मोतिगरपुर थानाक्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव में घर के अंदर एक मजदूर का शव फांसी के फन्दे से लटकती हुई मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतिगरपुर थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मीरपुर सरैया गांव में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव मिला है। मजदूर की पहचान अमर बहादुर(47) पुत्र राम रूप के रूप में हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
दयाशंकर
