Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर के एक ही गांव में दो शव फांसी के फंदे से...

सुलतानपुर के एक ही गांव में दो शव फांसी के फंदे से लटके मिले

सुलतानपुर (हि.स.) । थाना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में अलग-अलग स्थानों में सोमवार को एक महिला और किशोर की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी लालजी निषाद की पत्नी रीता निषाद (26) का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला है। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता पुलिस लगा रही है। इसी गांव में रहने वाला शिवराम का बेटा गुलशन (16) का भी शव फांसी के फंदे से लटका मिला। एक ही गांव में दो आत्महत्या की घटना से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोतवाल नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular