Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : कारागार में कैदी ने फांसी लगाई

सुलतानपुर : कारागार में कैदी ने फांसी लगाई


सुलतानपुर । जिले के अमहट कारागार में बुधवार को एक विचाराधीन कैदी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुुताबिक अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी विपिन यादव (28) ने बुधवार को सुलतानपुर जिले के अमहट स्थित जिला कारागार में सुबह करीब 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या के एक मामले में 23 अप्रैल को विपिन यादव को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular