Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुरक्षित सीटों पर व्यूह रचना करने निकले सतीश चंद्र मिश्र को पूर्ण...

सुरक्षित सीटों पर व्यूह रचना करने निकले सतीश चंद्र मिश्र को पूर्ण सहयोग करने की मायावती ने अपील

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले 86 सुरक्षित सीटों पर व्यूह रचना करने निकले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को पूर्ण सहयोग करने की बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपील की।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षित सीटों पर संत समाज के मंडल स्तरीय सम्मेलन आज से प्रारंभ है और इसमें सभी से पूर्ण सहयोग की अपील है।

कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल से प्रारंभ होकर पूरे उत्तर प्रदेश में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सुरक्षित विधानसभा सीटों पर मंडल स्तरीय जनसभा के जरिए सर्वसमाज को भाईचारा के आधार पर जोड़ना है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular