Sunday, February 8, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलसुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मीडिया को जाने से रोका

सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मीडिया को जाने से रोका

बस्ती(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर बस्ती जनपद पहुंचे है। सर्किट हाउस में होने वाली समीक्षा बैठकों पर मीडिया को जाने पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

अधिकारी और मुख्यमंत्री का समीक्षा मीटिंग में रोक लगाना मीडिया के अधिकारों का हनन है। प्रेस क्लब बस्ती के महामंत्री महेंद्र तिवारी ने इस प्रकार की घटना की निंदा की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे सूचना विभाग के आलाधिकारी व जिला प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिये मीडिया को मुख़्यमंत्री के कार्यक्रमों से दूर रख रही है।

महेंद्र/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular