Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुभासपा के फिर से एनडीए में शामिल होने की खबरें निराधार

सुभासपा के फिर से एनडीए में शामिल होने की खबरें निराधार

वाराणसी (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर फिर से भाजपा-नीत एनडीए में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया और कुछ चैनलों में चल रही ऐसी खबरों को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने निराधार बताया है। सिंह ने शनिवार को कहा कि कुछ राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल में खबरें चल रही हैं कि ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

शशिप्रताप सिंह ने कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि अभी मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। हम सपा के साथ आज तक हैं। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का निर्णय ही सर्वमान्य है। कार्यकर्ता और नेता अपने अध्यक्ष के साथ विश्वास और मजबूती के साथ खड़े हैं। उनके निर्देशों पर चलने को तैयार हैं। उनका जो भी आदेश और निर्देश होगा हम लोग मजबूती से पालन करेंगे।

सिंह ने कहा कि 2017 की अपेक्षा 2022 में हमारी पार्टी बहुत आगे बढ़ी है। हमारे लोगों के अंदर चेतना पैदा हुई है, जागरुकता पैदा हुई हैं। वंचित समाज ओमप्रकाश राजभर को अपना नेता मानने लगा है। आने वाले समय में हम और मजबूत होंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हम लोग विधानसभावार समीक्षा बैठक शुरू करेंगे और अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular