Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीएम को सौंपा...

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (हि.स.)। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने की है।

बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अफसर को सौंपा।

पार्टी के नेता शशिप्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। बीते 10 मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक जहूराबाद ओमप्रकाश राजभर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से मिलने के लिए निकले थे। वे पहदरिया गोसलपुर गांव थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर में एक मृतक के परिवार को ढांढ़स बढ़ाने के लिए बैठे थे। तभी उसी विधानसभा से कुछ अराजकतत्व विधायक के साथ अभद्रता करने लगे और अपशब्द प्रयोग करने लगे। यह कृत्य निंदनीय है। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इस विधानसभा में दूसरी बार 50000 वोटों से जीत कर विधायक बने है। विधायक पर योजना बनाकर हमलावरों ने हमला किया था।

पार्टी की मांग है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाये। प्रतिनिधि मंडल में रमेश राजभर, गणेश चौहान, जागेश्वर राजभर, राजेश यादव, रानी चौबे, संतोष प्रजापति राजेंद्र पटेल, रवि पटेल, सुनील पटेल आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular