Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुबह से चढ़ गया पारा, सबसे ज्यादा गर्म रहा कानपुर

सुबह से चढ़ गया पारा, सबसे ज्यादा गर्म रहा कानपुर

लखनऊ (हि.स.)। उमस भरी गर्मी के कारण सुबह से ही लोग तर-बतर होने को मजबूर रहे। स्थिति यह रही कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही प्रयागराज का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लखनऊ का 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं झांसी का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बांदा का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ का तापमान 42.6, कानपुर का 44.6, लखनऊ का 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। गोरखपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular