Saturday, April 4, 2026
Homeविधि एवं न्यायसुप्रीम कोर्ट से व्हाट्सऐप व फेसबुक को झटका, नई प्राइवेसी पॉलिसी की...

सुप्रीम कोर्ट से व्हाट्सऐप व फेसबुक को झटका, नई प्राइवेसी पॉलिसी की होगी सीसीआई जांच

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट से व्हाट्सऐप और फेसबुक को झटका लगा है। इनकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच जारी रहेगी। दोनों ने नई प्राइवेसी पॉलिसी की वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुनवाई का हवाला देकर प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से आदेश पास करने पर रोक की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सऐप की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा आयोग अपने आप में एक स्वतंत्र संस्था है, अगर वो कंपीटीशन एक्ट के उल्लंघन को लेकर जांच कर रहा है, तो इस जांच को रोका नहीं जा सकता है। 25 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को व्हाट्सऐप और फेसबुक ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular