नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस ट्रांसफर की अर्जियों और जमानत याचिकाओं के जल्द निपटारे के लिए हर बेंच अब हर दिन 10 ट्रांसफर याचिकाएं और 10 जमानत याचिकाओं का निपटारा करेगी। चीफ जस्टिस जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सभी जजों की मीटिंग में सर्वसम्मति से ये फैसला किया गया है।
आज मेंशनिंग के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लगभग 13 हजार ट्रांसफर याचिकाएं लंबित पड़ी हुई हैं। इसको देखते हुए फैसला किया गया है कि हर बेंच प्रतिदिन 10 मामलों पर सुनवाई करेगी, ताकि ट्रांसफर याचिकाओं के बोझ को कम किया जा सके। इसके अलावा हर बेंच दस जमानत याचिकाओं की रोजाना सुनवाई करेगी।
संजय/दधिबल
