Sunday, April 12, 2026
Homeविधि एवं न्यायसुप्रीम कोर्ट में भड़काऊ भाषण मामले में जितेन्द्र त्यागी उर्फ वसीम की...

सुप्रीम कोर्ट में भड़काऊ भाषण मामले में जितेन्द्र त्यागी उर्फ वसीम की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में धर्म संसद में भड़काऊ भाषण के आरोपित वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई करने वाली बेंच के सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना के उपलब्ध न होने के चलते मामले की सुनवाई टाल दी गई।

17 से 19 नवंबर को हरिद्वार में धर्म संसद कार्यक्रम में वसीम रिजवी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इस मामले में यति नरसिंहानंद को भी गिरफ्तार किया गया था। यति को जमानत मिल चुकी है जबकि वसीम रिजवी जेल में ही बंद हैं।

26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को उत्तराखंड के रुड़की में होने वाले धर्म संसद के लिए राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि भड़काऊ भाषण पर लगाम नहीं लगी तो उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद धर्म संसद आयोजित नहीं हो पाई थी।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular