नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की याचिका पर 18 जुलाई को सुनवाई करेगा। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया ।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी। दरअसल, मुख्तार अंसारी को साल 2003 में जेलर को धमकाने और रिवॉल्वर तानने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को इस मामले में सात साल की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
संजय/पवन
