Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यसुप्रीम कोर्ट के पास आत्मदाह का प्रयास

सुप्रीम कोर्ट के पास आत्मदाह का प्रयास

नई दिल्ली (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट के पास शुक्रवार दोपहर एक शख्स ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने आग को बुझाया। घटना में झुलसे शख्स को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक द्वारा उठाये गए इस कदम को लेकर स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

आग लगाने वाले शख्स की पहचान 50 वर्षीय राज गुप्ता के रूप में हुई है। वह नोएडा में फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक शख्स ने खुद को सुप्रीम कोर्ट गेट नंबर एक से कुछ दूरी पर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आग को बुझाकर उसे पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular