Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता के प्रयासों से महोबा पहुंची यूरिया की खेप, किसानों में...

सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता के प्रयासों से महोबा पहुंची यूरिया की खेप, किसानों में खुशी की लहर

महोबा (हि. स.)। महोबा रैक पॉइंट पर प्राप्त इफको यूरिया की रैक से 26 दिसम्बर को कुल 58953 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है, जिसमें से महोबा को 35182 बोरी और हमीरपुर को 23771 बोरी यूरिया की मिली है । जनपद महोबा में रबी सीजन ही मुख्य होता है इस समय गेहूं की फसल में टॉप ड्रैसिंग का कार्य चल रहा है जिसमें किसान भाइयों द्वारा मुख्यत: यूरिया का प्रयोग किया जाता है ।

महोबा संवाददाता आलोक शर्मा के अनुसार एक लंबे समय से जिले के किसान भाई यूरिया की समस्या से जूझ रहे थे, ग्राम एवं नगर पंचायत समितियों पर सुुबह से ही किसान लाइन लगाकर खड़े हो जाते थे, लेकिन शाम तक उन्हें यूरिया का एक बोरा नहीं मिल पाता था, ऐसे में अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट सीमा पटनाहा नई दिल्ली ने यूरिया की समस्या से जूझ रहे किसानों की समस्याओं का स्वतः संज्ञान लेते हुए बीएल वर्मा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री नई दिल्ली, को एक ज्ञापन दिया और उनसे तत्काल महोबा के लिए 2 रैक यूरिया उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिस पर मंत्री द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए इफको के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोबा जनपद में तत्काल यूरिया की रैक उपलब्ध कराई जाए। इफको द्वारा मंत्री के निर्देश का पालन करते हुए यह यूरिया की रैक उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर फैल गयी है।

महेन्द्र द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular