गाजियाबाद(हि.स.)। लोनी थाना इलाके में सुनार की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पुलिस की गोली से घायल है, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश ने सोमवार की देर रात अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करने में विफल होने पर गोली मारकर सुनार की हत्या कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. इरज राजा ने मंगलवार को यह बताया कि रात्रि में थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक सुनार से लूट का प्रयास करते समय उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के सम्बन्ध में थाना लोनी में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई।
एएसपी ने बताया कि डीएलएफ क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटर साइकिल सवार को रोका तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने जब घेराबन्दी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बागपत जनपद के गंगनोली निवासी रूपेश उर्फ बंटी बताया।बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
फरमान
