Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुधा हत्याकांड का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुधा हत्याकांड का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। उत्तर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीन दिन पूर्व सरेराह महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपित और पुलिस की भी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर थाना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी सुधा जादौन (52) की बीती शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय सुधा मेडिकल काॅलेज में अपनी गर्दन की फिजियोथिरेपी कराने के लिए तिलक नगर मोड़ पर बाइक लेकर खड़े पति देशपाल के पास जा रही थीं। पति के साथ ही उन्हें मेडिकल कॉलेज जाना था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को यह बताया कि उत्तर थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार की देर रात गश्त पर थे। तभी नगला पान सहाय के पास चेकिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रय़ास किया। मुठभेड़ में पुलिस की एक गाेली उसके पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम नगला पान सहाय निवासी आकाश पुत्र लोकेन्द्र बताया है। उसके कब्जे से अवैध नाजायज असलहा, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है। अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश ने महिला सुधा की हत्या करना स्वीकारा है।

एएसपी ने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है कि महिला की हत्या विवाहेत्तर सम्बन्धों के चलते की गयी थी। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

कौशल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular