Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसुजीत हत्याकांड : दो संदिग्धों का स्क्रैच जारी, मिलेगा 50 हजार का...

सुजीत हत्याकांड : दो संदिग्धों का स्क्रैच जारी, मिलेगा 50 हजार का इनाम

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की हत्या के मामले में मोहनलालगंज थाना पुलिस ने शनिवार को दो संदिग्धों का स्क्रैच जारी किया है। सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा। 

एडीसीपी दक्षिणी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सुजीत हत्याकांड को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक जुटाये गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दो संदिग्धों का स्क्रैच जारी किया है। इन लोगों के बारे में पुलिस की ओर से जारी सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के सीयूजी नम्बर 95454401493 व इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के सीयूजी नम्बर 9454403865 पर सूचना दी जा सकती है। 

बेटे ने की सुरक्षा की मांग
हत्या को लेकर पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतक सुजीत पांडेय के बेटे अजय पांडेय ने अपने परिवार व अपनी स्थायी सुरक्षा की मांग की है। हत्याकांड की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की बात कही है। इस मामले में एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि परिवार को पहले ही सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। परिवार को लेकर हर प्रकार की ऐहतियात बरती जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular