कानपुर(हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे कोविड-19 के दौरान भी लगातार यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्टेशनों व पटरियों पर मरम्मती कार्य में लगातार जुटा हुआ है। जिसके चलते कानपुर से वाया अनवरगंज होते हुए जाने वाली कासगंज ट्रेन को 17 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है। कि फर्रुखाबाद-कासगंज खंड में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए हो रहे कार्य के कारण गाड़ी संख्या 05040 कासगंज-कानपुर वाया अनवरगंज विशेष एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्राम्भ करने की तिथि 17 फरवरी को व गाड़ी संख्या 05039 कानपुर अनवरगंज कासगंज विशेष एक्सप्रेस प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा प्राम्भ करने की तिथि 17 फरवरी को निरस्त रहेगी।
