– नामांकन स्थलों और बैरिकेडिंग स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
कानपुर (हि.स.)। विधान सभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में कानपुर में चुनाव होना है। इसके साथ ही मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया जनपद की सभी 10 सीटों के लिए शुरु हो जाएगी। सभी नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में ही होंगे और सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया होनी चाहिये। नामांकन प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं नहीं होनी चाहिये। यह बातें सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कही।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। मंगलवार से होने वाले नामांकन प्रक्रिया को आदर्श आचार संहिता से पालन कराते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत संपन्न कराने के लिए समस्त 10 विधान सभाओं के नामांकन स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने बैरिकेडिंग स्थल सरसैया घाट, चेतना चौराहा बैरिकेडिंग स्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट एसीएम बिल्डिंग जिसमें आठ विधानसभाओं का नामांकन किया जाना है, नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर समस्त नामांकन स्थलों, नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को देखा सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है जिसके लिए कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में 11 से 3 बजे तक नामांकन के समय मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाने के निर्देश दिए जिनके द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखना है। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिये।
निर्देशित करते हुए कहा कि बैरीकेटिंग व्यवस्था इस तरह से की जाए कि यातायात सुगम रहे। तत्पश्चात उन्होंने सदर तहसील में दो विधान सभा नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त जगहों पर पर्याप्त साइनेज लगाए जाए जिससे कि नामांकन में कोई असुविधा ना हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी भू-अध्यपति आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
महमूद/मोहित
