मेरठ (हि.स.)। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में आयोजित ऑल इंडिया बॉटनीकल की 44वीं कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें बहुप्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रो. पंचानंद माहेश्वरी अवॉर्ड चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला को दिया गया।
प्रो. पंचानंद माहेश्वरी देश व दुनिया में जाने जाने वाले नामचीन बॉटनीकल वैज्ञानिक थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रथम अध्यक्ष बी. पुरी भी उनके विद्यार्थी थे। प्रो. पंचानंद माहेश्वरी एमरोलॉजी के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक थे। इस विषय पर उनकी बहुत सारी पुस्तकें देश व दुनिया में पढ़ी जाती हैं। उनका जन्म 1904 में हुआ था व मृत्यु 1966 में हुई।
वनस्पति विज्ञान विषय की इस राष्ट्रीय कॉफ्रेंस की शुरूआत मेरठ से ही हुई थी। वर्ष 1978 में मेरठ विवि मे ही पहली बार इसका आयोजन किया गया था। इस 44वीं कॉन्फ्रेंस में जिसमें प्रो. वाई विमला को यह अवॉर्ड दिया गया, उसमें 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ से भी सात शोधार्थी ने प्रतिभाग किया।
