Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीवियर कोल्ड-डे के दायरे में रहा नये साल का 10वां दिन

सीवियर कोल्ड-डे के दायरे में रहा नये साल का 10वां दिन

– सर्द पछुवा हवाएं गिराएंगी न्यूनतम लगातार

– रात को कड़ाके की ठंड का सिलसिला अभी रहेगा जारी

– घने कोहरे और गलन के साथ शुरू हुआ गुरुवार का दिन

गोरखपुर (हि.स.)। नए वर्ष का लगातार 10वां दिन बुधवार भी सीवियर कोल्ड-डे के दायरे में रहा। इस दिन अधिकतम तापमान औसत से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। इतना ही नहीं, गुरुवार की शुरुआत भी गलन भरी ठंड से हुई है। भगवान भाष्कर अभी बदलों के साथ लुकाछुपी का खेल कर रहे हैं।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर बारिश की संभावना बन गई है। बारिश होने के दो दिन बाद गोरखपुर में धूप निकलने का सिलसिला शुरू होगा। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी और लोगों को दिन की ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि कोहरा छटने के बाद सर्द पछुवा हवाएं न्यूनतम तापमान को गिराएंगी। ऐसे में रात को कड़ाके की ठंड का सिलसिला अभी जारी रहेगा।

अभी राहत नहीं

कड़ाके की ठंड से गोरखपुर वासियों को राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे और गलन के साथ हुई। दिन चढ़ने के बाद भी कोहरा नहीं छटा। भगवान भाष्कर अभी बदलोंनके साथ लुका छिपी का खेल कर रहे हैं। इधर, गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। हालांकि बुधवार को शहरवासियों को ठंड से राहत की एक किरण दिखी थी। दोपहर बाद कोहरे के घने से हल्का होते ही हल्की धूप का अहसास हुआ। इसके चलते अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ट्रेनों का परिचालन बेपटरी

कोहरे में दिल्ली रूट की कई ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। लगभग सभी ट्रेनें दो से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस तो प्रतिदिन सुबह की बजाय रात को गोरखपुर पहुंच रही है। बुधवार को भी यह ट्रेन शाम पांच बजे तक 12.00 घंटे की देरी से चल रही थी। यह ट्रेन अभी उन्नाव भी नहीं पहुंची थी। जानकारों का कहना था कि यही गति रही तो दूसरे दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के विलंबन से गोरखपुर से रवाना होने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस भी प्रतिदिन देरी से चल रही है। इसके अलावा 12554 वैशाली एक्सप्रेस 09.30 घंटे लेट थी। यह ट्रेन अभी बस्ती पहुंची थी। मंगलवार की रात तीन घंटे की देरी से देहरादून से रवाना हुई 15006 दून एक्सप्रेस छह घंटे लेट गोरखपुर पहुंची।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular