18 से ज्यादा रेप-मर्डर करने वाले की पूरी कारस्तान
राज्य डेस्क
बेंगलुरु। पानी मांगने के बहाने घरों में घुसकर महिलाओं से रेप और फिर मर्डर करने वाले सीरियल रेपिस्ट उपेश रेड्डी को कर्नाटक हाईकोर्ट ने झटका दिया है। निचली अदालत के फांसी की सजा को बरकरार रखते हुए हाई कोर्ट ने उसकी उम्रकैद की मांग को खारिज कर दिया। दोषी उमेश अक्सर उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो घर में अकेली होती थी। उसे नौ महिलाओं के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने कम से कम 18 महिलाओं के साथ रेप और उनकी हत्या की है।
