Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमेंट पाइप फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों समेत...

सीमेंट पाइप फैक्ट्री में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों समेत नौ गिरफ्तार

– फैक्ट्री में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस पकड़े गए आरोपितों से कर रही पूछताछ

वाराणसी (हि.स.)। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में स्थित एक सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस टीम ने देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों और आधा दर्जन युवकों समेत नौ लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ है। छापेमारी के दौरान तीन युवक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार की सूचना मिलने पर एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय और उनकी टीम ने घेराबंदी कर फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री में छह युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों और युवकों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके पहले भेलूपुर पुलिस ने भी रविवार शाम महमूरगंज विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध देह व्यापार में लिप्त चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular