Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

सुलतानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ऊघड़पुर चौराहे के पास बुधवार की शाम को एक सीमेंट कारोबारी की दुकान में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। 

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ऊघड़पुर चौराहे के पास सीमेंट कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ टिंकू सिंह (30) की सरेराह दुकान में घुसकर गोली मार की हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गये। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोगों ने  घायल धर्मेंद्र सिंह को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना रंजिश के कारण हुई है। हत्यारे फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular