Saturday, April 4, 2026
Homeव्यापारसीबीडीटी ने 1.97 करोड़ करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये किया रिफंड

सीबीडीटी ने 1.97 करोड़ करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये किया रिफंड

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1.97 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया है।

आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 14 फरवरी, 2022 तक 1.97 करोड़ से ज्यादा करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। सीबीडीटी ने आयकर रिफंड के तहत 1,95,17,945 मामलों में 63,234 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स मद में 2,28,604 इकाईयों को 1,08,322 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अप्रैल, 2021 से 24 जनवरी, 2022 के बीच जारी आयकर रिफंड में आकलन वर्ष 2021-22 के 1.58 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं, जो 31,857.27 करोड़ रुपये हैं।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular