Saturday, April 11, 2026
Homeव्यापारसीबीडीटी ने अब तक 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड...

सीबीडीटी ने अब तक 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड किया जारी

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 1.79 करोड़ करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। आयकर विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से लेकर 24 जनवरी, 2022 के बीच 1.79 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1 लाख 62 हजार 448 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। विभाग के मुताबिक सीबीडीटी ने आयकर रिफंड के तहत 1 करोड़ 77 लाख 35 हजार 899 मामलों में 57 हजार 754 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है, जबकि कॉर्पोरेट टैक्स मद में 2 लाख 23 हजार 952 इकाइयों को 1 लाख 4 हजार 694 करोड़ जारी किए गए हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अप्रैल, 2021 से 24 जनवरी, 2022 के बीच जारी आयकर रिफंड में आकलन वर्ष 2021-22 के 1.41 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये के हैं।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular