Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीबीएसई एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, विद्यालयों को खोलने की मांग

सीबीएसई एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, विद्यालयों को खोलने की मांग

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के विद्यालयों के बंद होने से अब विद्यालय मैनेजरों में आक्रोश पनपने लगा है। इसको लेकर मंगलवार को सीबीएसई एसोसिएशन के मैनेजर एसोसिएशन ने लोकभवन पर प्रदर्शन किया और जल्द विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने के आदेश देने की अपील की।

एसोसिएशन का कहना था कि पिछले वर्ष भी विद्यालयों के बंद होने से प्राइवेट विद्यालय के कर्मचारी और मैनेजमेंट परेशान है। कर्मचारियों को देने भर के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। बहुतेरे अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय से ड्राप आउट करा चुके हैं। इस वर्ष किसी तरह विद्यालय पटरी पर लौट रहे थे कि फिर विद्यालयों को बंद करा दिया गया। मैनेजर संघ के सदस्यों का कहना था कि जल्द ही विद्यालयों के नियमित संचालन की अनुमति दी जाय।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular