मुुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सीतापुर सिटी-बालामऊ-सीतापुर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04369 और 04370 12 जनवरी से 1 मार्च के बीच संचालन किया जाएगा। जिसमें 12 जनवरी से 28 फरवरी तक ट्रेन संख्या 04369 सीतापुर सिटी से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर चलेगी जो रामकोट, मिस्रिख तीरथ, नैमिषारण्य, बेनीगंज होते हुए रात्रि 7 बजकर 30 मिनट पर बालामऊ पहुंचेगी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 04370 13 जनवरी से 1 मार्च तक बालामऊ सुबह 7 बजे चलेगी और बेनीगंज, नैमिषारण्य, मिस्रिख तीरथ, रामकोट होते सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सीतापुर सिटी पहुंचेगी
निमित जायसवाल
