Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर : बोलेरो और कार की टक्कर, मां-बेटी समेत चार की मौत

सीतापुर : बोलेरो और कार की टक्कर, मां-बेटी समेत चार की मौत

सीतापुर (हि.स.)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर बोलेरो और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच में जुटी गई।

एसपी के मुताबिक, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेथरा माधव निवासी सुरजीत यादव (24) सोमवार की सुबह बोलेरो लेकर घर से महमूदाबाद जा रहा था। वह धन्नीपुरवा गांव पास पहुंचा, तभी महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर सिधौली की तरफ आ रही कार से बोलेरो की सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन एक-दूसरे में चिपक गये। इस हादसे में मां—बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से महमूदाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। ऑल्टो कार सवार अजीत सिंह (35), सीमा सिंह (35) और रजनी सिंह (13) और बोलेरो ड्राइवर सुरजीत यादव (24) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।

एसपी ने बताया कि हादसे में मरने वाली सीमा सिंह और रजनी मां-बेटी थी। वह कमलापुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी थी। सीमा सिंह अपने भतीजे अजीत सिंह और बेटी रजनी सिंह के साथ किसी कार्यक्रम में गोण्डा गई थीं। वह से आज सुबह वापस लौट रही थीं।

महेश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular