सीतापुर (हि.स.)। जनपद के बिनौरा गांव स्थित सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कुशीनगर से चंडीगढ़-हरियाणा जा रही बस में सवार 20 यात्री घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस के चालक मुस्तकीम से यह जानकारी मिली है कि बुधवार की शाम को यह बस करीब 30 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़-हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। इसमें बिहार और कुशीनगर की सवारी थी। गुरुवार की सुबह बिनौरा गांव के पास एक मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में उसका बस से नियंत्रण हट गया। बेकाबू बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को इलाज के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत में सुधार बताया है।
बस के यात्रियों का कहना है कि चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में जो लोग घायल है उनमें कुशीनगर निवासी जटाशंकर, उनकी पत्नी ऊषा देवी व पुत्र रोहित घायल हुआ। विसुनपुरा निवासी अंकित, बजरंगी, गुलाब, रवि, मुस्तकीम, बड़हू घायल हुए। जबकि बिहार के रहने वाले दीपक, हृदय यादव, अरबाज व काजल घायल हुए। इनके अलावा घूराराम, विनय, अंकित और हरिंद्र को भी चोट आई है।
दीपक
