Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर : पुत्र सहित सीतापुर जेल से लखनऊ मेंदांता अस्पताल शिफ्ट किए...

सीतापुर : पुत्र सहित सीतापुर जेल से लखनऊ मेंदांता अस्पताल शिफ्ट किए गए आजम खां


सीतापुर । सीतापुर जेल में ही इलाज कराने पर अड़े रामपुर से सपा सांसद आजम खां और बेटा अब्दुल्ला को बड़ी मान-मनौव्वल के बाद जेल प्रशासन ने लखनऊ रवाना कर दिया है। लखनऊ न जाने को लेकर सांसद और उनका बेटे अब्दुल्ला का जेल परिसर में काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। इसकी खबर जब आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीएम विनय पाठक, एसडीएम अमित भट्ट और कई थानों की पुलिस भी जेल परिसर में पहुंच गई। पूरा जेल परिसर छावनी में तब्दील हो गया। प्रशासन के काफी समझाने के बाद सांसद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को एंबुलेस से लखनऊ रवाना किया जा सका। उनकी सुरक्षा में कई थानों की पुलिस के साथ एस्कार्ट भी लगाया गया है। उधर परिवार वालों ने आजम खां और अब्दुल्ला का स्वास्थ्य बेहतर बताया है।
विदित हो कि कोरोना पॉजिटिव सांसद आजम खां और बेटा अब्दुला के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने पहले भी दोनों को लखनऊ के कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों राजी नहीं थे। रविवार को फिर दोनों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें लखनऊ के कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी होते ही आजम फिर से लखनऊ जाने से इनकार करने लगे। उल्लेखनीय है कि आजम और बेटा अब्दुल्ला जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से जेल प्रशासन उनके इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन रामपुर सांसद आजम खां को लखनऊ मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराने के लिए कई घण्टे अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ा था। आलम यह था कि घण्टों की मशक्कत के बाद भी इन्हें सीतापुर जेल से ले जाया नहीं जा सका था। सांसद ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में दी जाने वाली सुविधाओं से इंकार कर दिया था। इसके बाद से कोरोना संक्रमित सांसद और उनके पुत्र दोनों सीतापुर कारागार में ही बंद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular