Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर : आग से 12 से अधिक घर जले, जिंदा जलकर बच्ची...

सीतापुर : आग से 12 से अधिक घर जले, जिंदा जलकर बच्ची की मौत, तीन की हालत गंभीर

सीतापुर (हि.स.)। तंबौर थाना अंतर्गत ग्राम सेतुही में शनिवार को 12 से अधिक घरों में आग लग गई। घटना में एक जीवित बच्ची की जलकर मौत हो गई है। वहीं, परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
तंबौर के सेतुही गांव में शारदा नदी के दूसरे छोर पर बसे चटेला पुरवा में शनिवार दोपहर आग लग गई। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। आग बुझते-बुझते 12 से अधिक लोगों के खर-फूस के घर जलकर राख हो गये।
तंबौर थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने बताया कि अग्निकांड मुकेश नामक व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी पूनम जिंदा की जलकर मौत हो गई है। इसके अलावा एक ही परिवार में 30 वर्षीय सर्वेश व उसकी 25 पत्नी शांति देवी और तीन वर्षीय बेटी रुचिका झुलस गए हैं। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों की मदद से आग को बुझा लिया गया है। इस अग्निकांड में हुई जनहानि और नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार लहरपुर मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular