हाथरस (हि.स.)। सीडीओ ने शनिवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कई तरह की कमियां मिलीं। सीडीओ ने अस्पताल में खराब मशीनों को ठीक कराने व ऑपरेशन थियेटर चालू कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दवाओं की स्थित जानी। बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें उनके संज्ञान में आईं। जिनके निस्तारण के लिए उन्होंने निर्देश दिए। एंबुलेंस रिकॉर्ड रजिस्टर चेक किया। जिसमें कई तरह की विसंगतियां मिलीं। जिला अस्पताल में लंबे समय से ऑपरेशन थिएटर बंद पड़ा है। दांतों की मशीन खराब पड़ी है।
पत्रकारों ने सीडीओ से जब इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने जल्द से जल्द ऑपरेशन थियेटर चालू कराने और दांतों की मशीन को ठीक कराने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस दौरान सीएमओ अनिल सागर वशिष्ठ, सीएमएस सूर्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
लकी
