Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीडीओ ने गंगा स्नान मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

सीडीओ ने गंगा स्नान मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

बिजनौर (हि.स.)। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने शुक्रवार को प्रातः 8.30 विदुर कुटी दारानगरगंज में गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मेला सम्बन्धी समस्त आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी बिजनौर, अपर मुख्य अधिकारी व अभियन्ता, जिला पंचायत, बिजनौर, सहायक विकास अधिकारी (पं0) व ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular