Wednesday, March 25, 2026
Homeअन्यसीजेआई रमना के विदाई समारोह में रो पड़े कई वरिष्ठ वकील, उन्हें...

सीजेआई रमना के विदाई समारोह में रो पड़े कई वरिष्ठ वकील, उन्हें बताया जनता का जज

चीफ जस्टिस की बेंच से की गई सुनवाई का सीधा प्रसारण किया गया

नई दिल्ली (हि.स.)। चीफ जस्टिस एनवी रमना का आज अंतिम कार्य दिवस होने से उनके साथ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस हीमा कोहली बेंच में बैठे। आज चीफ जस्टिस की बेंच से की गई सुनवाई का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में वरिष्ठ वकील अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सके और वे कोर्ट में ही ये कहकर रोने लगे कि जस्टिस रमना जनता के जज रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा कि चीफ जस्टिस ने अपने कार्यकाल में संतुलन बनाये रखा और संस्थान और वकीलों की मर्यादा बचाये रखने की हरसंभव कोशिश की। इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हम बेहद कठिन दौर में जी रहे हैं। इस दौर में भी चीफ जस्टिस ने सरकार से जवाब मांगा और कोर्ट की गरिमा को बचाये रखा।

हाल ही में एक समारोह में कपिल सिब्बल ने कहा था कि अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं बची है। सिब्बल ने कहा कि आपने अपने परिवार के अलावा वकीलों और जजों के परिवारों का भी खास ख्याल रखा।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular