Saturday, March 28, 2026
Homeखेलसीएम योगी ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चैम्पियन बनने पर दी...

सीएम योगी ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चैम्पियन बनने पर दी बधाई

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के रिकॉर्ड नौवीं बार सैफ चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। विजय का स्वर्णिम रथ ऐसे ही चलता रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”प्रतिष्ठित #SAFFChampionship2023 जीतकर भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। समूचे देश को गौरवान्वित करने वाली इस अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के हर खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन!” साथ ही उन्होंने कामना की कि विजय का स्वर्णिम रथ ऐसे ही चलता रहे, सभी खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो।

इस टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत रिकॉर्ड नौवीं बार चैंपियन बना है। इससे पहले वर्ष 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में भी भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular