Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने जारी किया आदेश यूपी में अंतरराज्यीय बस सेवा पर...

सीएम योगी ने जारी किया आदेश यूपी में अंतरराज्यीय बस सेवा पर लगी रोक

सीएम योगी ने दूसरे राज्यों की बस सेवा पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आवागमन न्यूनतम हो इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित कर दिया जाए। आगामी 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही किया जाए। ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न हो।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि साप्ताहिक बन्दी, रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। औद्योगिक इकाइयों में कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की जाए। निगरानी समितियों से लेखपाल को भी जोड़ा जाना चाहिए।

उस्वास्थ्य मंत्री इस जीवनरक्षक दवा की मांग और आपूर्ति के वितरण की स्वयं निगरानी करें। मांग, आपूर्ति और वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न होनी चाहिए।  प्रदेश के सभी जिलों में बेड की क्षमता को दोगुनी करने की कार्यवाही तेज की जाए। केजीएमयू में जल्द ही डेढ़ सौ बेड जल्द ही और कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular