Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी का सख्त रुख, बंद होंगी शहरों में अवैध रूप से...

सीएम योगी का सख्त रुख, बंद होंगी शहरों में अवैध रूप से चल रही पार्किंग

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद शहरों में अवैध रूप से चल रही पार्किंग बंद कराई जाएगी। इसके साथ ही सड़कों के किनारे चल रही ऐसी पार्किंग जहां शेड, पेयजल या शौचालय आदि की सुविधा नहीं है, उन ठेकों भी निरस्त किया जाएगा। निकाय यह काम 24 घंटे में करेंगे। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश में कहा गया है कि अवैध रूप से संचालित पार्किंग स्थलों को बंद कराने और जरूरी मूलभूत सुविधाओं के बिना सड़क के किनारे पार्किंग संचालित न होने संबंधी प्रमाण पत्र नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों द्वारा शासन और स्थानीय निकाय निदेशक को देना होगा। इसके बाद अवैध पार्किंग या सड़क की पटरी के किनारे पार्किंग चलने की सूचना मिलने पर संबंधित नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular