Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चौकी प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 सीएम पोर्टल पर शिकायत कर चौकी प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुरादाबाद (हि.स.)।एक महिला ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत कर महानगर में तैनात एक चौकी प्रभारी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप है। पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र डालकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना मझोला क्षेत्र निवासी पीड़िता ने उप्र मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी मां की मौत हो चुकी हैं और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह अभी तक अविवाहित हैं और अकेले जीवन यापन कर रही है। गुजर-बसर के लिए वह लोगों के घरों में खाना बनाती है।

पीड़िता के अनुसार क्षेत्र में चौकी प्रभारी के रूप में तैनात दरोगा की नियत उसके प्रति ठीक नहीं है। चौकी प्रभारी सरेराह युवती पर अश्लील फब्तियां कसता हैं बाहों में भरने की कोशिश करता है। पीड़िता के अनुसार आरोपित सब इंस्पेक्टर उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। उनकी उल जुलूल हरकतों से परेशान पीड़िता 22 मार्च को तहरीर लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और कप्तान हेमराज मीणा को अपनी शिकायत दी इसके साथ ही पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपित दरोगा की शिकायत दर्ज कर दी हैं।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular