राज्य डेस्क
जयपुर. कोरोना के कारण लंबे समय से रात्रिकालीन कर्फ्यू की जद में जकड़े राजधानी जयपुर समेत अन्य सभी शहर अब जल्द ही उससे मुक्त होंगे. सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को कोविड-19 समीक्षा बैठक में यह बड़ा फैसला किया है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट इसकी जानकारी दी है. अपने ट्वीट में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने और कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है. परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना जरूरी होगा. अन्यथा संक्रमितों की संख्या पुनः बढ़ सकती है. यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि फिर से सख्ती करनी पड़े.. निवास पर कोविड-19 समीक्षा बैठक में प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने एवं कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना आवश्यक होगा अन्यथा पुनः संक्रमित संख्या बढ़ सकती है। यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि पुनः सख्ती करनी पड़े.
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
