22 ने जीती कोरोना की जंग, लौटे अपने घर
मीरजापुर। बीएचयू से आई 1617 संदिग्धों की रिपोर्ट में गुरुवार को सीएमओ की पत्नी समेत जनपद में 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार को क्वारंटाइन करते हुए सैंपल लेने को कहा गया है। 22 संक्रमित समेत 1605 की रिपोर्ट निगेटिव आई। ठीक हुए लेागों को वार्ड से छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1640 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। एक महीने पूर्व 100 तक आकड़ा पहुंचने पर सभी हैरान हेा गए थे। लेकिन लोगों द्वारा सतर्कता बरतने पर धीरे धीरे इनमें कमी आने लगी। यही कारण है कि गुरुवार को मात्र 16 लोग ही संक्रमित मिले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सेमरा कला में एक पुरुष, चंदेल डढ़िया के दो पुरुष, एक महिला, बिहसड़ा विजयपुर में एक पुरुष, शामिल है।
इसी प्रकार गलना गहरवार विजयपुर, विसुुंदरपुर, सिकंदरपुर जमालपुर, मुहम्म्दपुर चुनार में एक एक पुरुष, पड़री में दो पुरुष, पुरानी बजाजी पक्का घाट के दो लोग, मुख्य चिकित्साधिकारी निवासी की एक महिला व अन्य जनपद के एक पुरुष व एक महिला शामिल है। ठीक हुए लोगोें में सिराही गुरुसंडी, सेमरी कछवां, विदापुर सीखड़, नीबी गहरवार, शिवगढ़ पड़री, तिवारीपुर पड़री, गंगेश्वरनाथ चुनार के एक एक पुरुष शामिल है। वहीं कछवां डीह की एक महिला, महामलपुर कछवां के दो पुरुष, एक महिला, नगर पालिका कार्यालय, शोभी पटेहरा, महुवट हलिया, दुमदुमा चुनार, सेमरा चुनार, करनैलगंज चुनार के एक एक पुुरुष, सददुपुर चुनार के दो पुरुष व रमईपटटी की एक महिला भी ठीक हुई है।
1760 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1760 पहुंच गई है। इसमें 1481 लोग ठीक हो चुके है। अबतक 26 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वर्तमान समय में 253 केस एक्टिव है। 69 हजार 487 के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके है। जिसमें 67 हजार 313 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 2174 की रिपोर्ट आना बाकी है
