Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन

सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिटी माटेंसरी स्कूल के संस्थापक और शिक्षाविद व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष जगदीश गांधी का लंबी बीमारी के बाद रविवार की रात निधन हो गया। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

अस्पताल प्रबंधन की ओर जारी जानकारी के मुताबिक शिक्षाविद जगदीश गांधी को बीते साल 2023 में दिसम्बर की 28 तारीख को अस्पताल में कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया था। उनका उपचार क्रिटिकल केयर विभाग में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था। जहां बीती रात 12:01 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस खबर से राजधानी में शिक्षाविदों और उनके जनाने वाले शोक में डूब गए। उनका पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सीएमएस स्कूल में रखा गया है।

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular